छत्तीसगढ़ में शार्ट सर्किट से 4  दुकानों में लगी आग

दुर्ग: छत्तीसगढ मे दुर्ग शहर के गंजपारा क्षेत्र में रविवार तड़के शार्ट सर्किट से 4  दुकानों में आग लग गई। आग पहले एक दुकान में लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग दो दुकान और दो गोडाउन में पहुंच गई। जब दुकानों से आग की लपटें निकलती देखीं गई तो लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस और दमकल के वाहन पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंजपारा में निगम कॉम्पलेक्स में कृषि से संबंधित बीज और पेस्टिसाइड की दुकान है। उसके ठीक बगल से हार्ड वेयर की दुकान है। रविवार तड़के तीन बजे के करीब हार्ड वेयर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ गई की वो बगल की दुकान में पहुंच गई। इससे पहले की फायर ब्रिगेड वहां पहुंचती आग ऊपर बने दो गोडाउन को भी चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक को सुबह 5.15 बजे सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने तुरंत नगर सेना विभाग की दमकल को बुलाया गया। 5-6 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |