उझाना के पास 3 युवकों ने धक्का देकर गिराया; कंपनी से लौट रहा था कर्मी

जींद। हरियाणा के जींद के गांव उझाना के निकट पल्सर बाइक सवार 3 युवकों ने एक युवक से मारपट कर उसकी बाइक छीन ली। सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाल रही है।जींद के गांव भैरोखेडा निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब की एक कंपनी में पलंबर है। काम निपटा कर वह बाइक से गांव वापस लौट रहा था। खाकनाथ फिलिंग स्टेशन उझाना से उसने 500 रुपए का पेट्रोल बाइक में डलवाया था। पेट्रोल डलवा कर वह महज 150 मीटर तक आगे गया था कि तभी पल्सर बाइक पर सवार 3 युवक आए और उसे रोक लिया। उसे धक्का दे बाइक से गिरा दिया।तीनों युवकों में से एक युवक ने उसकी बाइक छीन ली और दो युवक अपनी पल्सर बाइक से गांव बेलरखां की तरफ फरार हो गए। किसी तरह उसने घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। लेकिन बाइक सवारों का कहीं कुछ पता नहीं चला। गढ़ी थाना पुलिस प्रमोद की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

अकोदिया पुलिस ने किया चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी को गिरफ्तार     |     अकोदिया पुलिस ने जप्त की चोरी की गई ट्यूबवेल की मोटर     |     अगले 5 वर्ष में अन्याय,अशिक्षा और गरीबी को पछाड़ कर नया जमाना आएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान     |     प्रेमी जोड़े ने साथ में खाया जहर प्रेमी की हुई मौत संजय नगर की महिला से चल रहा था प्रेम प्रसंग     |     लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा     |     दर्दनाक सड़क दुर्घटना दो बाइक आमने सामने टकराई, 4 की मौत 2 घायल     |     Shajapur कलेक्टर ने रोगी कल्याण समिति की बैठक जिम्मेदारों को दी सख्त हिदायत     |     बालाघाट: लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए CM शिवराज,10 तारीख को डालेगें खाते में सवा करोड़ बहनों के खाते में 1-1 हजार रूपये     |     दिग्विजय सिंह के मंच पर लगे जय श्रीराम के जयकारे, कार्यकर्ताओं ने भेंट की हनुमान जी की प्रतिमा     |     किसानों के हक को खा बैठे पटवारी एवं अधिकारियों कर्मचारियों के विरोध में किया धरना प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088