एक को क्रेडिट कार्ड के बहाने तो दूसरे काे बिजली बिल का मैसेज देकर उड़ा दिया हजारों रुपया

प्रयागराज: प्रयागराज में साइबर ठगों में एक महिला और दूसरा पुरुष को अपने जाल में फांस कर ठगी कर लिया। बाईका बाग में रहने वाली अल्पना भार्गव ने कीडगंज थाने में FIR कराया है वहीं दूसरा मामला दारागंज थाने का है जहां अलोपीबाग के मिलिंद माधवा गोरे के रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कीडगंज थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है।बाई का बाग की रहने वाली अल्पना ने गवां दिये रुपयेबाई का बाग की रहने वाली अल्पना भार्गव का साइबर ठगी का शिकार हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, एक होटल में क्रेडिट कार्ड से बिल जमा किया इसके बाद से कार्ड काम नहीं कर रहा था। उन्होंने अपने परिचित बैंककर्मी की मदद मांगी। अगले दिन एक युवती ने कॉल किया। बैंक संबंधित जानकारी मांगी। उनके पति ने साइबर ठग को क्रेडिट कार्ड की डिटेल बता दी। इस बीच शातिरों ने 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कीडगंज थाने में साइबर अपराध का FIR दर्ज हो गया है।दारागंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एप डाउनलोड कराकर ट्रांसफर कर लिये 50 हजार रुपयेमिलिंद माधवा गोरे अलोपीबाग के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर दी कि बिजली का बिल जमा करने के लिए साइबर ठगों ने पहले मैसेज किया। इसके बाद एक आदमी ने कॉल करके बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है। उसने कहा कि सिस्टम पर आपका पिछले महीने का बिल नहीं दिख रहा है। इसकी जांच के लिए उसने झांसा देकर मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल हैक करके उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये ऑन लाइन ट्रांसफर कर लिया। पूरा मामला दारागंज क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |