600 रुपये की साड़ी पहनकर सुर्खियों में आईं Kangana Ranaut

कंगना रणौत को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस Kangana Ranaut इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि फैशन के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में Kangana Ranaut एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। इस सिंपल सी साड़ी की अब हर तरफ बातें हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी की कीमत का खुलासा खुद ही किया है।

एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ खुले बाल उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने साड़ी की कीमत भी बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो साड़ी उन्होंने पहनी है उसकी कीमत सिर्फ 600 रुपये है। हालांकि इसके साथ जो उन्होंने बैग कैरी किया है उसकी कीमत साढ़े 3 लाख रुपये बताई जा रहा है।

इस स्टोरी में उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह साड़ी मैंने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी है। स्टाइल किसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं है। राष्ट्रवादी बनिए…खुद का प्रचार कीजिए। आपका हर काम देश को फायदा पहुंचाने वाला होना चाहिए। लोकल चीजें खरीदें…इससे कई परिवारों का पेट भरता है। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद।’

एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले वह धाकड़ में नजर आई थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |