श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन से 3 की मौत, 55,000 से अधिक लोग प्रभावित

कोलंबो| श्रीलंका में पिछले 72 घंटों में बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई है और 13,902 घरों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आपदा प्रबंधन केंद्र (डीएमसी) के हवाले से बताया कि बारिश का मौसम बुधवार तक जारी रहेगा।

इस बीच, सिंचाई निदेशक (जल विज्ञान) एस.पी.सी. सुगीश्वर ने कहा कि अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

डीएमसी ने रविवार को कहा कि प्रतिकूल मौसम को देखते हुए छह जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी को बढ़ा दिया गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा भारी बारिश देश के पास इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस जोन (आईटीसीजेड) के प्रभाव के कारण हो रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |