पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI का आइसीसी ने किया चयन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है और इससे पहले आइसीसी ने इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 16 टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया। इस कड़ी में आइसीसी ने भी भारतीय टीम की भी संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। इससे पहले अगर आइसीसी की टीम इंडिया के लिए चुनी गई प्लेइंग इलेवन पर नजर डालें तो ये संतुलित लगता है, लेकिन टीम की गेंदबाजी थोड़ी सी कमजोर नजर आती है।
आइसीसी ने संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन में टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मो. शमी को शामिल नहीं किया तो वहीं टीम के अनुभवी सीनियर स्पिनर आर अश्विन को भी अंतिम ग्यारह से बाहर रखा। आइसीसी ने इस टीम में अक्षर पटेल और युजवेंद्रा चहल के रूप में दो स्पिनरों को टीम में जगह दी तो वहीं रिषभ पंत व दीपक हुड्डा को भी टीम में शामिल नहीं किया। इस टीम की बात करें तो बतौर ओपनर रोहित शर्मा व केएल राहुल हैं जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं।
आइसीसी ने टीम में नंबर चार पर सूर्यकुमार यादव को रखा है जबकि उनके बाद हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह दी है। टीम इंडिया का ये बल्लेबाज क्रम लगभग पहले से ही तय था, लेकिन असल पेंच गेंदबाजी में फंसा हुआ है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह नहीं हैं और उनकी जगह टीम में मो. शमी को शामिल किया गया है, लेकिन आइसीसी की प्लेइंग इलेवन में शमी नहीं हैं। इस टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |