सवा करोड़ की 310 ग्राम स्मैक बरामद, दिल्ली से खरीदकर करता है सप्लाई

अंबाला।हरियाणा के अंबाला जिले में CIA-2 ने ड्रग्स के सप्लायर को काबू किया है, जिसके कब्जे से CIA ने करीब सवा करोड़ रुपए की स्मैक बरामद की है। आरोपी की पहचान पूजा विहार अंबाला कैंट निवासी तेज प्रताप सिंह उर्फ टविंकल के रूप में हुई है।बताया गया कि आरोपी तेज प्रताप सिंह ड्रग्स सप्लाई का धंधा करता है और पहले भी इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, CIA-2 की टीम अंबाला कैंट एरिया में दिल्ली-चंडीगढ़ GT रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि पूजा विहार निवासी तेज प्रताप सिंह उर्फ टविंकल स्मैक बेचने का धंधा करता है।दिल्ली से स्मैक खरीदकर लाने के बाद अंबाला कैंट एरिया में सप्लाई कर रहा है। सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी गाड़ी में गांव दुखेड़ी की तरफ से GT रोड मोहड़ा की तरफ आएगा।310 ग्राम स्मैक बरामदCIA ने GT रोड पर पुल के नीचे नाकाबंदी करके मुखबिर के इशारे पर आरोपी तेज प्रताप उर्फ टविंकल को काबू कर लिया। CIA टीम ने नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार की निगरानी में आरोपी की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 310 ग्राम स्मैक बरामद की। पड़ाव थाने में आरोपी तेज प्रताप सिंह उर्फ टविंकल के खिलाफ धारा 21-61-85 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।CIA-2 प्रभारी संदीप ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |