BHU में 581 लोगों पर रिसर्च; इस दीपावली तले मैदे वाले पकवानों से रहें दूर

वाराणसी: कड़ाही में छनता हुआ समोसा। BHU के रिसर्च में पता चला है कि समोसे खाने से नसों में सबसे ज्यादा ट्राइग्लिसराईड जमा होता है।त्योहारों का मौसम चल रहा है। इन दिनों तेल और घी में तले पकवान हमारे पूरे दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं। दीपावली नजदीक है ऐसे में मैदे का उपयोग भी घरेलू किचन में बढ़ रहा है। मगर, इन पर हमने कंट्रोल नहीं किया, तो दिल की बीमारी को न्यौता दे रहे हैं।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मेडिसिनल केमेस्ट्री में हुए एक रिसर्च के अनुसार, जंक फूड काशीवासियों की नसों में फैट जमा कर रहा है। यह औसत से भी दोगुना है। किसी-किसी में चार गुना तक है। इससे लोगों में दिल की बीमारी बढ़ रही है। वाराणसी में कचौड़ी-जलेबी पहले से ही दिनचर्या का हिस्सा है। अब इसके साथ समोसा और पिज्जा-बर्गर, सैंडविच भी नियमित खानपान में शुमार हो चुका है।इस तस्वीर में प्रतीकात्मक तौर पर मानव शरीर का नस बनाया गया है।बनारस के लोगों में 400 प्वाइंट तक पहुंच गया है। जबकि, आम लोगाें में यह महज 200 प्वाइंट ही है। यदि यह इससे ज्यादा होता है तब मोटापा की कटेगरी में शामिल हो जाता है। तेल में तली-भूनी वस्तुओं को खाने की वजह से ट्राइ ग्लिसराईड की समस्या बढ़ रही है। इसमें यदि मैदा मिल जाए तो फिर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। इस तरह से समोसा सबसे ज्यादा हानिकारक नाश्ता बताया जा रहा है। यहीं नहीं रेडिमेड चटनी, आलू और ब्रेड भी इतना ही नुकसानदायक है। ऑयली फूड खाने वाले करीब 581 लोगों के ब्लड सैंपल पर रिसर्च किया गया है। इसमें पाया गया है कि मीरजापुर के लोग सबसे फिट हैं और गाजीपुर और जौनपुर का स्थान इसके बाद है।डॉ. मनोज शुक्ला।प्रज्ज्वल प्रताप सिंह।डाइट बदलने से हुई समस्यामेडिसिनल केमिस्ट्री में पीएचडी करने वाले डॉ. मनोज शुक्ला और जूलॉजी विभाग के युवा वैज्ञानिक प्रज्जवल प्रताप सिंह ने पूरे पूर्वांचल भर में यह रिसर्च किया है। उन्होंने कहा कि बदली हुई डाइट की वजह से यह सब हश्र देखना पड़ रहा है। बनारसी लोगों में तेल-मसाला और कचौड़ी-जलेबी का चलन गली-गली में है। इसके बाद समोसा और अब पिज्जा-बर्गर भी अनिवार्य रूप से डाइट में प्रवेश कर गया है। इससे लोगों की नसों में ट्राइग्लिसराइड तेजी से जमा हो रहा है। बनारस में तो कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनमें 800 प्वाइंट तक ट्राइग्लिसराइड रिपोर्ट किया गया है।तेल में छना हुआ पकवान।कितना ट्राइग्लिसराइड होता है नुकसानदेहब्लड में घुली वसा को ट्राइग्लिसराइड कहते हैं। इससे ह्यूमन बॉडी की धमनियां और नसें भी बनती हैं। खून में इसकी मात्रा ज्यादा होने से नसों की मोटाई बढ़ने लगती है। उनमें रक्त प्रवाह की जगह कम हो जाती है। ऐसे में दिल पर लोड बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर काफी तेजी से बढ़ता है और नसों में सूजन हो जाता है। थकावट और सांस फूलने की समस्या होने लगती है। इससे दिल की बीमारी या हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है।कैसे मिलेगी निजातडॉ. मनोज शुक्ला और प्रज्ज्वल प्रताप सिंह ने बताया कि इस समस्या के लिए कोई दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बचाव सबसे जरूरी है। भोजन में हरी सब्जियां, फल और एंटी ऑक्सिडेंट को शामिल करें। चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ से बचें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर के पशु पालक आशीष शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार कलेक्टर श्री कन्याल ने बधाई दी     |     ब्लॉक कांग्रेस ने शुरू की नारी सम्मान योजना, बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भाग लेकर भरे फार्म     |     अपडेट,, बस ट्रक एक्सीडेंट मामला, उपचार के दौरान एक यात्री की मौत, मामला शाजापुर जिले का , देखे क्या बोले सिविल सर्जन     |     लोंडिंग वाहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,लोंडिंग वाहन चालक की मौत, शाजापुर जिले का मामला     |     SDM पहुचे जिला अस्पताल, घायलो के हाल जाने,मामला बस ट्रक टक्कर का     |     बस ट्रक से टकराई एक दर्जन से अधिक घायल,शाजापुर बायपास पर घटना, शिवपुरी से इंदौर जा रही थी बस     |     पॉलिथीन क्रय-विक्रय एवं उपयोग न करने के लिए दुकानदारों को दी समझाईश लगभग 34 कि.ग्रा. प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त     |     आज हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे थलसेना प्रमुख मनोज पांडे, जवानों से लेंगे फीडबैक     |     ‘RSS-बजरंग दल को बैन किया तो जलकर राख हो जाएगी कांग्रेस’, प्रियांक खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार     |     नारी सम्मान के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस 10 जून से लाडली बहनाओ के खाते में हर माह 1 हजार भेजेगी शिवराज सरकार लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चे ने की पत्रकार वार्ता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088