बाल महोत्सव में समूह नृत्य प्रतियोगिता में 54 स्कूलों के विद्यार्थी पहुंचे

नारनौल: कार्यक्रम में पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति देते बच्चे।हरियाणा में नारनौल के बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शनिवार को ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में जिला के 54 विभिन्न स्कूलों के 650 बच्चों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। ग्रुप डांस के मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हुए, जो दोपहर बाद तक जारी रहे। जिसमें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। इस मौके पर गुरुग्राम मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी कुशमेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बाल भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है। सात दिवसीय यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल महोत्सव के रूम में मनाया जा रहे हैं। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शनिवार को बच्चों की ग्रुप डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें तीन ग्रुप बनाए गए थे।कार्यक्रम में हरियाणवी समुह नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं।पहले ग्रुप में कक्षा छठी से आठवीं, दूसरे ग्रुप में कक्षा 9वी से दसवीं तथा तीसरे ग्रुप में कक्षा में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित ग्रुप डांस कार्यक्रम में जिला भर के 54 स्कूलों के 650 से अधिक बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस को दर्शकों ने खूब सराहा।इस मौके पर बच्चों ने हरियाणवी डांस के अलावा पंजाबी, राजस्थानी व अन्य डांस की परफॉर्मेंस दी। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति बेहद ही सराहनीय थी। इस मौके पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर विपिन शर्मा, जिला बाल कल्याण अधिकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह, मास्टर रतनलाल, डॉ जितेंद्र भारद्वाज, विवेक, रोहतास सिंह, सुशीला, सुरेंद्र शर्मा, मनीष और बलवान आदि उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |