अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने खोला बॉलीवुड का काला चिट्ठा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मे से एक हैं नरगिस फाखरी, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में इम्तियाज अली की फिल्म ‘रॉकस्टार’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में नरगिस के काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं। लेकिन बीते दो साल से वह फिल्मी पर्दे से गायब हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया है कि इंडस्ट्री की वजह से ही वह डिप्रेशन में चली गई थीं।

नरगिस फाखरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह इंडस्ट्री से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। साथ ही उन्हें इस इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपरिपक्व लगते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि मैं पैंतरोबाजी नहीं करना जानती हूं। मुझसे कहा गया कि मैं बहुत ईमानदार थी जो अच्छी बात नहीं थी। आप भले ही किसी के साथ कंफर्टेबल ना हो लेकिन आपको बातचीत करनी होगी। आपको एक गेम फेस रखना होगा जो मैं नहीं कर सकी। मुझे इमैच्योर कहा गया था। इस इंडस्ट्री में लोगों के तीन चेहरे होते हैं। एक बिजनेस फेस, दूसरा क्रिएटिव फेस और तीसरा पर्सनल फेस।

नरगिस फाखरी के आगे यह भी बताया कि बॉलीवुड में उन्होंने लगातार 8 साल तक काम किया और इस बीच उनके पास अपने परिवार के लिए भी समय नहीं था। वह मानसिक तनाव की वजह से बीमार रहने लगी थीं। उन्हें लगातार हेल्थ इश्यूज हो रहे थे और इसी वजह से उन्हें लगने लगा था कि क्या वह डिप्रेशन में चली गई थीं। वह खुश नहीं थी और हमेशा खुद से एक ही सवाल करती थीं कि ‘मैं यहां पर क्यों हूं।’ नरगिस ने बताया कि डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था।

आपको बता दें कि नरगिस आखिरी बार वर्ष 2020 में फिल्म ‘टोरबाज’ में नजर आईं थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |