अर्जुन तेंदुलकर ने की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन दिए। अर्जुन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तिलक वर्मा समेत हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, अर्जुन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद गोवा की टीम मैच नहीं जीत सकी।

मैच में टॉस जीतकर गोवा ने गेंदबाजी का फैसला किया। अर्जुन ने तीसरे ओवर में ही हैदराबाद को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर प्रतीक रेड्डी को सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। इसके बाद तन्मय अग्रवाल और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दर्शन मिसाल ने तोड़ा। उन्होंने तन्मय को प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।अर्जुन ने आखिरी ओवरों में खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने राहुल बुद्धि , रवि तेजा और तिलक वर्मा को आउट किया। तिलक आईपीएल में अर्जुन की टीम मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। बीसीसीआई ने अर्जुन की गेंदबाजी के वीडियो का लिंक ट्विटर पर शेयर किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |