त्योहारों पर नकली मावा खपाने की तैयारी खराब तेल से तैयार किया जा रहा नमकीन

बरेली: दुकान पर रखी मिठाई।नगर में त्याेहार आते ही होटल एवं मिठाइयों की दुकान पर बड़ी मात्रा में मिलावटी मावे की मिठाइयां खपाने की तैयारी की जा रही है। धनतेरस और दीपावली पर नगर में स्थित मिठाई नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक बड़ी मात्रा में खरीदते हैं, जिनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ दुकान संचालक कर रहे हैं । हालांकि पूर्व से ही होटलों और मिठाई की दुकान पर मिलावट खोरी का धंधा जोरों से चल रहा है, लेकिन त्याेहार आने के साथ ही मिलावट खोरी का धंधा जोर पकड़ लेता है। इस दौरान बाहर की मंडियों से बड़ी मात्रा में नकली मावा बुलवाया जाता है।मिठाई के साथ नगर में बनने वाले नमकीन बनाने में पाम तेल का उपयोग किया जा रहा है । वहीं एक ही तेल को बार-बार उपयोग करके नमकीन आदि बनाए जा रहे हैं जबकि शासन के निर्देश के मुताबिक एक बार के तेल में एक ही वस्तु का निर्माण करना है । नमकीन निर्माण में कम लागत आने पर उसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है ।शुद्ध के लिए युद्ध अभियान हुआ फेलपूर्व में सरकार द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध के तहत कुछ समय के लिए कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह अभियान भी कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में चला गया। इसके चलते दुकान संचालक फिर से बेखौफ हो रहे हैं । वहीं सरकार ने मिष्ठान निर्माण एवं एक्सपायरी डेट को लेकर काउंटर में मिठाइयों के साथ स्लिप लगाने के आदेश दिए थे, जिससे कि उपभोक्ता को इस चीज की जानकारी रहेगी कि उक्त वस्तु का निर्माण कब हुआ है लेकिन खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई ।केमिकल, तेवड़ा और आटे से बना रहे नमकीन जिस नमकीन को नागरिक बड़े स्वाद से खा रहे हैं, उसके निर्माण में अधिकतर दुकान संचालक केमिकल और तेबड़ा के आटे ओर पाम ऑयल जैसे प्रतिबंधित और हानिकारक पदार्थों का इस्तेमाल खाद्य सामग्री के निर्माण में बेधड़क तरीके से किया जा रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ।मिलावटी सामान से बढ़ रही हैं बीमारियांइस संबंध में नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जैन ने बताया कि वर्तमान में देखा जा रहा है कि छोटे-छोटे बच्चों सहित युवा नई-नई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । इसमें अधिकतर समस्या खाने वाली वस्तु का शुद्ध न हाेना है। ऐसी स्थिति में देखने में आ रहा है कि ह्रदय रोग,कैंसर,दमा,त्वचा रोग,आंखों की रोशनी कम होना और पेट संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ रही है।विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर कर रहे सिर्फ खानापूर्तिखाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा यदि नगर में होटल एवं मिष्ठान संचालकों के प्रतिष्ठानों पर जांच के लिए सैंपल भी लिए जाते हैं, लेकिन अभी तक इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई। इसके चलते लोगों में यह शंका है कि अफसर भी दुकान संचालकों से मिलकर मामला रफा-दफा कर रहे हैं । नागरिकों ने बताया कि अभी तक जो भी सैंपल खाद्य अफसरों ने लिए हैं उनकी जांच और कार्रवाई किसी भी दुकान संचालक के ऊपर नहीं हुई है।टीम बनाकर करवाएंगे मिठाइयों की जांचत्याेहार के दौरान नगर में दुकानों में बेची जाने वाली मिठाइयों की खाद्य एवं औषधि विभाग के साथ संयुक्त टीम बनाकर जांच करवाई जाएगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो सके। -निकिता तिवारी, तहसीलदार बरेली

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |