ट्रैफिक पुलिस ने दिवाली तक 5 जगह तय की अस्थाई पार्किंग, जाम से मिलेगी निजात

धमतरी: ट्रैफिक पुलिस ने नक्शा जारी कर त्योहार के लिए पार्किंग स्थल बनाया।5 दिवसीय दीप उत्सव की शुरुआत धनतेरस के साथ 23 अक्टूबर से शुरू होगी। सदर में ट्रैफिक का दबाव कम करने यातायात पुलिस ने 5 जगह अस्थाई पार्किंग स्थल बना दिए हैं। भास्कर में ट्रैफिक की अव्यवस्था और पार्किंग को लेकर खबर प्रकाशित करने के तुरंत बाद यातायात पुलिस ने पार्किंग स्थल तय किए। बाकायदा नक्शा भी जारी किया है, खास बात यह कि भास्कर ने जिन जगहों को पार्किंग स्थल बनाया। पुलिस अफसरों ने उन्हीं जगह को तय किया।भास्कर ने ‘9 दिन बाद धनतेरस लेकिन अस्थाई पार्किंग तय नहीं, सदर रोड पर हर 15 मिनट में लग रहा जाम’ शीर्षंक से 14 अक्टूबर को खबर प्रकाशित की। इस मामले में एसपी प्रशांत ठाकुर ने तुरंत संज्ञान में लिया। उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी केदेव राजू को निर्देश देकर पार्किंग स्थल बनाने कहा। दिवाली में घड़ी चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक चार पहिया वाहनों में प्रतिबंध लगाया जाएगा।इन जगह पर होगी वाहनों की पार्किंगट्रैफिक प्रभारी केदेव राजू ने बताया कि चारपहिया वाहनों के लिए मकई गार्डन पार्किंग, एकलव्य खेल परिसर, गौशाला मैदान धमतरी व गांधी मैदान, नूतन स्कूल में केवल दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था रहेगी। अफसरों को ट्रैफिक नियम का सख्ती से पालन करने निर्देश दिया है।एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षणएसपी प्रशांत ठाकुर ने शुक्रवार को सिहावा चौक से मकई चौक तक ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। जिसमें सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी साथ रहे। दुर्घटनाजन्य स्थान एवं ब्लैक स्पॉट, ग्रे-स्पॉट देखा। उन्होंने एनएचएआई टीम को दुर्घटना रोकने सिहावा चौक में रंबल स्ट्रीप, स्टाप लाईन, जेब्रा क्रासिंग, रोड मार्किंग केट आई लगाने एवं रोड की मरम्मत कराने, अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले को हटवाने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट को चालू कराने, बेतरतीब लगे बैनर पोस्टर को हटवाने व आवारा मवेशियों पर कार्यवाही करने नगर निगम धमतरी को पत्राचार करने निर्देश दिया।इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद्दीन, लोक निर्माण विभाग अभियंता बंशीलाल पैकरा, यातायात प्रभारी केदेव राजू, एनएचएआई से केपी चौहान सब इंजीनियर, कांट्रेक्टर जगदीश, प्रधान आरक्षक चमनसिंह रोड सेफ्टी सेल, परिवहन लिपिक अनिल भारती मौजूद थे।इस रूट पर आकर खड़ी कर सकेंगे गाड़ीमकई गार्डन- रायपुर रोड, दुर्ग रोड तरफ से आने वाले खरीददार अपने वाहन को मकई चौक में पार्क करेंगे।गांधी मैदान- अंबेडकर चौक, सोरम-भटगांव से आने वाले ग्राहक गौरवपथ, आमा तालाब रोड होकर अपने वाहनों को गांधी मैदान में पार्क कर सकेंगे।नूतन स्कूल मराठापारा- बांसपारा, मराठापारा, रामबाग के ग्राहक अपने वाहन को नूतन स्कूल के खेल परिसर में पार्क करेंगे।एकलव्य खेल परिसर- रूद्री, गंगरेल, मरादेव, लक्ष्मी निवास, कर्मा चौक के तरफ से आने वाले ग्राहक गाड़ी खड़ी करेंगे।गौशाला मैदान- नहर नाका तरफ से आने वाले ग्राहक अपने वाहन को गौशाला मैदान में पार्क कर सकेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |