ठॉ. पूरण सिंह बोले-सरकार किसानों से किए वादे पूरा नहीं कर रही है

मुजफ्फरनगर: शुक्रवार रात जीआइसी मैदान पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लेते ठा. पूरण सिंह।मुजफ्फरनगर में किसान मजदूर संगठन ने सरकार के खिलाफ बिगूल फूंक दिया है। मांगों के लिए संगठन ने शनिवार को GIC मैदान में किसान मजदूर अधिकार महारैली की घोषणा की है। संगठन अध्यक्ष ठॉ. पूरण सिंह ने कहा, “सरकार किसानों से किए वादों को पूरा नहीं कर रही है। बिजली मुफ्त देने के बजाए किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर लगाने शुरू कर दिये।”जीआईसी मैदान में रैली की तैयारियों में जुटे किसान।ठा. पूरण सिंह बोले-सरकार से विवाद नहीं संवाद चाहते हैंकिसान मजदूर संगठन अध्यक्ष ठॉ. पूरण सिंह ने शुक्रवार रात जीआइसी मैदान पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, “मैं सरकार से विवाद नहीं बल्कि, संवाद चाहते हैं। इसलिए रैली रखा है, जिससे किसान और मजदूरों के मुद्दे सरकार तक पहुंच सके। चुनाव से पहले जो वादे किये गए थे, सरकार ने वह पूरे नहीं किये। चुनावी घोषणा पत्र पूरी तरीके से लागू करने के बजाए। किसान और मजदूरों पर जुल्म किया जा रहा है।”ठॉ. पूरण सिंह ने कहा, “वादा किया गया था कि सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस सरकार ने किसानों के ट्यूबवेल पर मीटर लगाना शुरू कर दिया है। गोवंश के मुद्दे पर सरकार अपने वादे से मुकर गई है। समस्या का हल करने के बजाए, जो किसान गोवंश से अपनी फसल को बचाने के लिए तार लगा रहे थे, उन पर उल्टा कानून थोप दिये गए।अगर किसान अब अपनी फसल बचाने के लिए खेतों के चारो ओर तार लगाएगा, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह बिल्कुल भी जायज नहीं है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। शनिवार को GIC मैदान सहित शहर के चप्पे-चप्पे पर किसान नजर आएगा।किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई का ऐलान करते ठा. पूरण सिंह।अपना खाना खुद लेकर पहुंचेगे किसान-मजदूरकिसान मजदूर संगठन अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाली किसान मजदूर अधिकार रैली एतिहासिक होगी। आसपास के जनपदों से रैली में शामिल होने वाले किसान और मजदूर अपना खाना स्वयं लेकर पहुंचेगे। इस तरह यह रैली बिना खर्च वाली होगी। इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त चंदा जुटाने की कोई कोशिश नहीं की गई। किसान अपनी सुविधा अनुसार अपना सामान और भोजन लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह भी उनके साथ बैठकर भोजन करेंगे। कहा कि यहां सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारियों को समझकर कार्य कर रहे हैं। वह भी एक कार्यकर्ता की हैसियत से तैयारियों में जुटे हैं और जायजा भी ले रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |