तुरंत पता चल जाएगी NH पर जाम की स्थिति, ITMS के कर्मचारी करेंगे 24 घंटे मॉनिटरिंग

भिलाई: गूगल मैप से इस तरह की जा रही मॉनीटरिंगदुर्ग की ट्रैफिक पुलिस अब हाइटेक हो गई है। वह एचएच पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए गूगल मैप का सहारा लेगी। गूगल मैप देखकर ITMS का कर्मचारी तुरंत पता लगा लेगा कि कहां पर जाम लग रहा है। वहां तुरंत पुलिस पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवाएगी।दुर्ग के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि रायपुर नगपुर एनएच में आए दिन जाम लगने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके लिए एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन एक टीम बनाई गई है। साथ ही सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।ट्रैफिक डीएसपी सतीष ठाकुर, और अनीष सारथी की टीम ITMS की टीम के साथ मिलकर काम करेगी। यह टीम गुगल मैप के माध्यम एनएच की निगरानी करेगी। ITMS के कर्मचारी गूगल से तुरंत यह पता लगा लेंगे कि नेशनल हाईवे अंजोरा से कुम्हारी मार्ग में कहां जाम की स्थिति बन रही है या नहीं। यह टीम 24 घंटे इस मार्ग की निगरानी रखेगी।गूगल मैप से निगरानी के लिए बनाया गया कंट्रोल रूमगूगल मैप में दिखने वाले कलर से होगी पहचानITMS के कर्मचारी ने बताया कि गूगल मैम से जब वह नेशनल हाइवे की मॉनिटरिंग करेंगे तो नीली, ऑरेंज और लाल रंग उन्हें यह बताएगा कि कहां पर यातायात की क्या स्थिति है। यदि सड़क में नीला रंग दिख रहा है तो इसका मतलब यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। वहीं जब कहीं पर ऑरेंज कलर दिखेगा तो उसका मतलब कि यातायात थोड़ा रुका हुआ या धीमी गति से चल रहा है। अगर मैम में लाल कलर दिखाई देता है तो पुलिस तुरंत अलर्ट हो जाएगी। इसका मतलह है कि वहां पर यातायात जाम की स्थिति है।इस तरह एनएच को दिखाएगा गूगल मैपसमय रहते खुलवाया जा सकेगा जामएएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि समय पर जाम को नहीं खुलवाया गया तो वह जाम धीरे-धीरे और लंबा हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वाहन चालक निर्धारित समय पर अपने मंजिल तक नही पहुंच पाते हैं। गूगल मैप के माध्यम से जाम की स्थिति का पता लगते ही कंट्रोल रूम से हाईवे पेट्रोलिंग को अलर्ट कर दिया जाएगा। इससे वह तुरंत वहां पहुंचेगी और जाम को रिलीज करवा देगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |