पाकिस्तान में बम विस्फोट में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन में हुए बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य चार लोग घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, विस्फोट शुक्रवार शाम को हुआ।
मस्तुंग जिले के उपायुक्त सुल्तान बुगती ने मीडिया को बताया कि जिले के कबू इलाके में एक स्थानीय आदिवासी बुजुर्ग के वाहन में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ।
वाहन पर उस समय हमला किया गया, जब वह शुक्रवार को पहले अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारे गए एक व्यक्ति का शव ले जा रहा था।
सुरक्षा बल और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
अधिकारी ने कहा कि बम सड़क के किनारे लगाया गया था और रिमोट से नियंत्रित डिवाइस से विस्फोट किया गया था।
अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले का दावा नहीं किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |