मिनरल्स काउंसिल दक्षिण अफ्रीका ने ट्रांसनेट स्ट्राइक के त्वरित समाधान का किया आग्रह

जोहान्सबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के खनन क्षेत्र ने कहा है कि ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी ट्रांसनेट की हड़ताल से देश, व्यवसाय और खनन क्षेत्र को अरबों रुपये का नुकसान हो रहा है, जबकि अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर है। खनिज परिषद दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को कहा कि, खनन क्षेत्र का ट्रांसनेट के रेल कारोबार में 80 प्रतिशत से अधिक और समूह की आय का 50 प्रतिशत हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि, हड़ताल जारी रहने से नाजुक अर्थव्यवस्था को और नुकसान होगा।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीकी देश के स्वामित्व वाली कंपनी ट्रांसनेट के कर्मचारी एक सप्ताह से अधिक समय से हड़ताल पर हैं, जिससे निर्यात काफी प्रभावित हुआ है।

खनिज परिषद दक्षिण अफ्रीका के प्रवक्ता एलन सेकोम्बे ने कहा, हड़ताल से हुई क्षति का केवल तत्काल प्रभाव नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक परिणाम है, जिसका व्यापार और समाज पर प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि औसतन, दक्षिण अफ्रीका 83 मिलियन डॉलर मूल्य के लगभग 476, 000 टन थोक खनिजों का निर्यात करता है। यह अनुमान है कि हड़ताल के कारण प्रतिदिन 15 मिलियन डॉलर मूल्य के केवल 120,000 टन खनिजों का निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख खनिज निर्यात बंदरगाह अपने दैनिक औसत के 12 प्रतिशत से 30 प्रतिशत के बीच काम कर रहे हैं।

इस्पात निर्माताओं, किसानों और माल उद्योग ने कहा है कि हड़ताल से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और इससे अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा जो कोविड-19 महामारी से उबर रही है।

ट्रांसनेट फ्रेट लॉजिस्टिक्स श्रृंखला का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश के स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में, ट्रांसनेट फ्रेट रेल, रेल इंजीनियरिंग, राष्ट्रीय बंदरगाहों, बंदरगाह टर्मिनलों, पाइपलाइनों और संपत्ति सहित ऑपरेटिंग डिवीजनों से बना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाजापुर के पशु पालक आशीष शर्मा को मिला प्रथम पुरस्कार कलेक्टर श्री कन्याल ने बधाई दी     |     ब्लॉक कांग्रेस ने शुरू की नारी सम्मान योजना, बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने भाग लेकर भरे फार्म     |     अपडेट,, बस ट्रक एक्सीडेंट मामला, उपचार के दौरान एक यात्री की मौत, मामला शाजापुर जिले का , देखे क्या बोले सिविल सर्जन     |     लोंडिंग वाहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,लोंडिंग वाहन चालक की मौत, शाजापुर जिले का मामला     |     SDM पहुचे जिला अस्पताल, घायलो के हाल जाने,मामला बस ट्रक टक्कर का     |     बस ट्रक से टकराई एक दर्जन से अधिक घायल,शाजापुर बायपास पर घटना, शिवपुरी से इंदौर जा रही थी बस     |     पॉलिथीन क्रय-विक्रय एवं उपयोग न करने के लिए दुकानदारों को दी समझाईश लगभग 34 कि.ग्रा. प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त     |     आज हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे थलसेना प्रमुख मनोज पांडे, जवानों से लेंगे फीडबैक     |     ‘RSS-बजरंग दल को बैन किया तो जलकर राख हो जाएगी कांग्रेस’, प्रियांक खरगे के बयान पर बीजेपी का पलटवार     |     नारी सम्मान के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रही कांग्रेस 10 जून से लाडली बहनाओ के खाते में हर माह 1 हजार भेजेगी शिवराज सरकार लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चे ने की पत्रकार वार्ता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088