15 अक्टूबर को होगी जांच, 17 तक ले सकते हैं वापस; स्टेडियम में होगी मतगणना

हिसार: आदमपुर उप चुनाव में पर्यवेक्षक मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए।हरियाणा में हिसार के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 27 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए तथा 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र की दोहरी प्रति जमा करवाई है। इनमें से 9 निर्दलीय उम्मीदवार है। आदमपुर विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इंडियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश तथा विकास सहारण।रि-पब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से नरेश कुमार सोढी, जनता ब्रिगेड पार्टी से नरेश कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से गुलाब सिंह नरवाल, राष्ट्रीय लोकसभा पार्टी से सुरजभान, इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) से राजेश गोदारा तथा कुरड़ा राम, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी से मनी राम, निर्दलीय उम्मीदवारों में जंगबीर सिंह, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, दीपक कुमार, वीरभान, रामनाथ, मनी राम, राजेश तथा सीता राम ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।उन्होंने बताया कि 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र की दोहरी प्रति जमा करवाई है, जिनमें आम आदमी पार्टी से सतेंद्र सिंह सेक्टर-14 पी हिसार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जय प्रकाश तथा निर्दलीय उम्मीदवार सतेंद्र गांव आदमपुर शामिल हैं।15 अक्टूबर को होगी नामांकन की जांचनिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। आदमपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 3 नवंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए प्रातः: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी। उप-चुनाव से संबंधित चुनाव प्रक्रिया 8 नवंबर 2022 तक संपन्न करवा ली जाएगी।महावीर स्टेडियम में होगी मतगणनाआदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का कार्य स्थानीय महावीर स्टेडियम में किया जाएगा। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक एम. मुथु कुमार (आईएएस) तथा सुनील भास्कर (आईपीएस) के साथ मतगणना स्थल का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों को महावीर स्टेडियम में बनाए जाने वाले मतगणना केंद्र के बाहर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी तैनाती की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |