ग्राम बापचा के राजस्व सेवा अभियान के शिविर में पहुंचे कलेक्टर,ग्रामीणो ने मालवा की परंपरा अनुसार किया स्वागत


शाजापुर, 13 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा ग्रामीणों की राजस्व संबंधी शिकायतों, समस्याओं एवं कार्यों के निराकरण के लिए अभिनव कार्यक्रम राजस्व सेवा अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रति गुरूवार चयनित ग्रामों में राजस्व शिविर लगाकर ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाता है। इस तारतम्य में कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम बापचा में आयोजित शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। प्रारंभ में ग्रामीणों ने कलेक्टर का साफा पहनाकर स्वागत भी किया।

ग्रामीणों ने ग्राम की सबसे बड़ी समस्या दिल्लौद से भालूखेड़ा के बीच रेल्वे अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण आने-जाने में परेशानी से अवगत कराया। कलेक्टर कहा कि इस समस्या से निराकरण के लिए रेल्वे विभाग से बात की जायेगी। इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा कई सेवाएं ऑनलाइन की गई है। कोई भी व्यक्ति सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, रिकार्ड दुरूस्ती आदि राजस्व सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रामीणजन अपने भू अभिलेख राजस्व पुस्तिका को भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने स्थानीय पटवारी को निर्देश दिये कि ग्रामीणों को राजस्व विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दें और उन्हें प्रशिक्षित भी करें। ग्रामीणों ने बिकलाखेड़ी बापचा मार्ग के खराब होने की भी जानकारी दी। स्थानीय कोटवार दयाराम ने बताया कि उसके पट्टे की भूमि पर अन्य लोगों का कब्जा है। इसी तरह भालूखेड़ा के कोटवार दलपत ने भी उसकी जमीन पर अतिक्रमण होना बताया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार श्री पंकज पवैया को निर्देश दिये कि वे शासकीय पट्टे की भूमि से अतिक्रमण हटवाकर पट्टेदार को कब्जा दिलवाएं। इस मौके पर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की जानकारी भी दी।


कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना का संक्रमण पुन: बढ़ रहा है। अत: ग्रामीण जन घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें तथा अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में नहीं जाएं। कोरोना गाईडलाइन का पालन करें। 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के संबंध में भी कलेक्टर ने ग्रामीणजनों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को टीका अवश्य लगवाएं ताकि वे कोरोना से संक्रमित होने से बचें। इस मौके पर कलेक्टर ने शासन की अन्य योजनाओं जैसे कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, खाद्यान्‍न वितरण आदि की भी जानकारी ग्रामीणों से ली।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |