OH NO! सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के रिश्ते में फिर आई दरार! सोशल मीडिया पर चारू-राजीव ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा अपनी शादी में लगातार आ रही दिक्कतों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कुछ महीने ही दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर था। मामला इतना बिगड़ गया था कि तलाक की नौबत आ गई थी। लेकिन बीते महीने तलाक से एक रात पहले दोनों  बेटी जियाना की खातिर अपनी शादी को एक और मौका देने का फैसला किया। दोनों के बीच सब कुछ ठीक जा रहा था।

चारु राजीव आए दिन एक-दूजे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर कर रहे थे। लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कुछ ही दिनों में एक बार फिर सुष्मिता सेन के भाई-भाभी के रिश्ते में दरार आ गई है। जी हां, आपने ठीक पढ़ा।

जहां एक तरफ चारु और राजीव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं राजीव ने चारु के साथ अपनी हालिया फैमिली तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। वहीं उनसे जुड़े सूत्र ने भी कुछ ऐसा ही खुलासा किया है।

कपल के एक करीबी सूत्र कहा-‘चारु आखिरकार अच्छे के लिए इस रिश्ते से बाहर निकलने पर विचार कर रही हैं। हालांकि वे एक साथ आए और अपनी शादी को दूसरा मौका दिया लेकिन दोनों के बीच मतभेद अभी खत्म हुए हैं। अब दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं दिख रही है।’

वहीं जब चारु से इसे लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा-‘मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।’बता दें कि चारु इस समय अपने होमटाउन बीकानेर में हैं जहां उन्होंने अपनी लाडली जियाना के लिए प्री-बर्थडे पार्टी होस्ट की थी।

चारु असोपा ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई व बिजनेसमैन राजीव सेन के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही इनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। 1 नवंबर 2021 को कपल ने बेटी ज़ियाना के आगमन के साथ पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। अभी महीनों पहले इनका रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था। लेकिन अब फिर से इनके रिश्ते में दरार की खबर है। खैर, हम अभी भी दोनों के बीच सब ठीक होने की कामना करते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |