गुजरात का घमासान चरम पर, PM मोदी की मां को ‘अपशब्द’ कहने वाले वीडियो पर भिड़े आप और भाजपा

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री की मां का कथित तौर पर उपहास उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद कहा कि राज्य के लोग इसके लिए पार्टी को सबक सिखाएंगे। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को इटालिया का एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय मां हीराबा का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए सुने जा सकते हैं।

इटालिया ने मोदी के लिए भी कथित तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहकर आपको गुजरात में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिलेगी तो आप गलत हैं।

और इस गलती के लिए गुजरात और गुजराती लोग आगामी चुनावों में आपसे राजनीतिक कीमत अदा करवाएंगे।” ईरानी ने आरोप लगाया कि इटालिया ने केजरीवाल के इशारे पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने दावा किया कि गुजरात के ‘आप’ नेता ने कई ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनमें उन्होंने हिंदू समाज और मंदिर जाने वाली महिलाओं का ‘‘अपमान” किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |