लड़कियों की खतरनाक Selfie, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई अफरा-तफरी

जालंधर: मोबाइलों पर ली जाने वाली सैल्फी ने अब 66 फुटी रोड पर बुजुर्ग की जान को खतरे में डाल दिया। दरअसल एक्टिवा पर ट्रिपल राइड करते जा रही 2 लड़कियां और एक लड़का चलती एक्टिवा पर सैल्फी ले रहे थे कि आगे सैर करते जा रहे 73 साल के बुजुर्ग पर उनकी नजर नहीं पड़ी और एक्टिवा बुजुर्ग से टकरा गई। राहगीरों की मानें तो एक्टिवा की स्पीड भी 60 से 70 किलोमीटर के आसपास थी जिस कारण हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने लड़कियों और लड़के को काबू करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना सात के प्रभारी राजेश शर्मा ने एक्टिवा को कब्जे में ले लिया और तीनों को थाने ले जाया गया।

इंस्पैक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि घायल हुए बुर्जुग की पहचान गुरबचन सिंह (73) निवासी रणजीत एन्क्लेव नजदीक क्यूरो माल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग हर रोज की तरह सैर करते 66 फुटी रोड पर साइड से जा रहे थे। इसी दौरान एक एक्टिवा ने उन्हें टक्कर मार दी।उन्होंने कहा कि राहगीरों की मानें तो हादसा एक्टिवा चालक के कारण हुआ क्योंकि वह सैल्फी लेते जा रहे थे। राहगीरों ने तुरंत गुरबचन सिंह को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एस.जी.एल. अस्पताल रैफर कर दिया गया। कुछ राहगीरों ने बुजुर्ग को पहचान लिया था जिसके चलते उन्होंने इस हादसे बारे बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी और वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। इंस्पैक्टर राजेश कुमार ने कहा कि बुजुर्ग अभी बयान देने की हालत में नहीं हैं। वह जो भी बयान देंगें उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |