करवा_चौथ पर शाजापुर यातायात पुलिस ने पति को किया हेलमेट भेंट

शाजापुर
—-
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा जिले में दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट धारण किये जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे शाजापुर शहर यातायात पुलिस द्वारा करवा चौथ के दिन एक महिला के माध्यम से महिला के पति को हेलमेट भेट किया। साथ ही महिला एवं उसके पति को जीवन भर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाईश भी दी गयी।

विदित हो कि 13 अक्टूबर को हिन्दू पर्व करवा चौथ के दिन सभी महिलाये अपने पति की सलामती, उसकी लम्बी आयु के लिए व्रत करती है। इसी क्रम में महिलाओं के माध्यम से उनके पति की ज़िन्दगी सुरक्षित करने की दृष्टि से थाना यातायात शाजापुर टीम द्वारा शहर के आम रहवासियों को हेलमेट धारण करने एवं इसकी महत्ता समझाने के लिए हेलमेट भेंट कर सन्देश दिया जा रहा है।

चूंकी सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर दो पहिया वाहन चालको की हेलमेट धारण नहीं करने से ही मृत्यु होती है। इसी कारण उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन में जिले में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से धारण किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया जा रहा है।

जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालको को निर्देश जारी किये है कि वे बिना हेलमेट धारण करने वाले वाहन चालको को पेट्रोल विक्रय पर रोक लगावे एवं हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल वितरण किया जाए। इसके सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारी को नोटिस जारी किये गए है, जो सभी पेट्रोल पंप पर वितरित किये गए है।

उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में दो पहिया वाहन चालक एवं पीलीयन राइडर सहित दोनों को हेलमेट धारण किया जाना अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में आज ट्रैफिक चौराहे से गुज़रती महिला के माध्यम से उसके पति को हेलमेट दिया गया है, जो उनके पति की लम्बी आयु के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी के साथ थाना यातायात पुलिस शाजापुर द्वारा वाहन चेकिंग दौरान वाहन चालको के हेलमेट धारण नहीं किये जाने पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। सभी दो पहिया वाहन चालको से अनुरोध किया है कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट धारण करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |