खबर मक्सी जैन महातीर्थ से,,उपधान तप के तपस्वीयों का वरघोड़ा धूम धाम से निकला

मक्सी. मक्षीजी तीर्थ में उपधान तप के आराधकों का नगर के मुख्य मार्ग से जुलूस के रूप में भव्य वरघोड़ा निकला जिनका नगर में जगह जगह स्वागत हुआ ! प.पू. वचन सिद्ध आचार्य श्री नरदेव सागर जी म.सा. एवं मुनिराज श्री पद्मकिर्ती श्री जी म.सा के सानिध्य में सकल श्रीसंघ के साथ गाजे बाजे के साथ तपस्वी बहनों का भव्य वरघोड़ा निकला ! वरघोडे के पश्चात आचार्य श्री के प्रवचन हुए जिसमे श्रीसंघ एवं परिवार जनो द्वारा तपस्वी बहनो का बहुमान किया गया जिसके पश्चात सभी ने स्वामीवात्सल्या का लाभ लिया !
ज्ञात हो कि गुजरात स्थित पालीताणा जैन महातीर्थ में बंधु त्रिपुटी मुनिराज श्री आगम -प्रशम -वज्र म.सा के सानिध्य में हुए ऐतहासिक उपधान तप में मक्सी नगर से सौ.कां. मनीषा जितेंद्र बोहरा, सौ.कां. शिखा राहुल कासवा एवं सौ.कां. पूनम दीपक कासवा ने 48 दिन का उपधान तप निर्विघ्न पूर्ण किया था !
उपधान तप की मोक्ष माला का कार्यक्रम पालीताणा जी मे हुआ था जिसके पश्चात नगर की तपस्वी बहनो का बहुमान कार्यक्रम मक्सी नगर मे नगर के बोहरा एवं कासवा परिवार द्वारा रखा गया !
कार्यक्रम का संचालन श्री संघ अध्यक्ष नरेंद्र संघवी एवं रत्नेश मेहता ने किया ! आभार जितेन्द्र बोहरा एवं राहुल कासवा ने माना! उक्त जानकारी मक्षी श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी सतीश धारिवाल ने दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |