सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन जिले भर में हुए पुष्पांजलि के कार्यक्रम, जिला अस्पताल में मरीजों को किये फल वितरित

शाजापुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटलबिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन जिले भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल एवं महिला मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किये गए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी मंडलो में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर सभी स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मण्डल एवं महिला मोर्चा के द्वारा स्थानीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल व बिस्किट भी वितरित किये गए। साथ ही नगर 29 ही वार्डो में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला महामन्त्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, विजय जोशी, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोहर विश्कर्मा, अंकित आचार्य, अर्पित परिहार, श्रीमती मधुकांता दवे, शुभांगनी रघुवंशी, सचिन भावसार, बंटी भावसार, सतीश राठौर, हेमंत सक्सेना, अशोक पांचाल, सोनू चौहान, मनोहरलाल राय, जलज ठाकुर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |