180 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 12000 किलोग्राम गुड लाहन जप्त

180 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 12000 किलोग्राम गुड लाहन जप्त
—
शाजापुर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, परिवहन, संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशन में तथा एडिशनल एसपी श्री टीएस बघेल एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आज रुलकी कंजर डेरे में दबिश दी गई। इस दौरान तलाशी लेने पर विभिन्न स्थानों से 180 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई एवं 12000 किलोग्राम गुड़ लाहन जप्त हुआ, जिसे मौके पर सैंपल लेकर नष्ट किया गया। जिस पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 08 न्यायालयीन प्रकरण पंजिबद्ध किये।

उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक खत्री, श्री सीके साहू, श्री रमेश कुमार पंद्रे, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री मीनाक्षी बोरदिया, श्री सुरेश पटेल, थाना प्रभारी बेरछा, मक्सी, कोतवाली, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कौशिक, अमित शर्मा, सैनिक दिनेश शर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |