श्री दिनेश शर्मा के पुत्र यश शर्मा बने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन,राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शाजापुर जिले का नाम रोशन किया

अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ाया शहर का ”यश“
शाजापुर। बड़े होकर क्या बनना है यह आज की मेहनत पर निर्भर करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के नौनिहाल अपने आज पर फोकस कर नित नए कीर्तिमान रच रहे हैं। हाल ही में शहर में आयोजित हुई माइंड पॉवर अबेकस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने इतिहास रच दिया जिन्होंने केवल 8 मीनिट में 200 कठिन प्रश्नों के उत्तर महज 8 मीनिट में दे दिए। जिन्हें चैम्पियन ऑफ चैम्पियन की ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पहली बार हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के आदित्य नगर में रहने वाले यश पिता दिनेश शर्मा ने 8 मीनिट में न केवल 200 प्रश्न हल किए बल्कि उनके द्वारा दिए गए जवाब भी उच्च स्तरीय थे जिसकी बराबरी अन्य जिलों से आए बच्चे भी नहीं कर सके। जिसके चलते यश को चौंपियन ऑफ चौंपियन की ट्रॉफी दी गई। इसके अलावा प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले कृतज्ञ अग्रवाल, पंखुड़ी श्रीवास्तव, अंश पटेल, दक्ष डाबी व उद्धव सरिया ने चौंपियनशिप प्राप्त की। इसके अलावा कुशाग्र अग्रवाल, कविश दुबे, लोवेश बादल, नवीन गुर्जर, सौम्या चौहान व श्लोक ने फर्स्ट रनर अप रहे। जबकि 6 बच्चे सेकंड रनर अप व 6 बच्चे थर्ड रनर अप और 20 बच्चों ने मेरिट पोजीशन प्राप्त की। जिनकी इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य विजया सक्सेना तथा 10 साल तक अमेरीका के नेशनल इन्सटीट्यूट ऑफ़ हेल्थ में केंसर पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक राजेश पाटीदार, माइंड पावर अबेकस के सीइओ राम पाटीदार ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कल की चुनौतियों के लिए तैयार रहें बच्चे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैज्ञानिक राजेश पाटीदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है जिसमें बच्चों को कल की चुनौतियों के लिए तैयार करना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ ही बच्चों को अन्य स्किल डेवलपमेंट एक्टिविटी में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा की अबेकस एक बौद्धिक विकास प्रणाली है जो बच्चों के संपूर्ण विकास करती है जिससे बच्चों के अंदर से गणित के डर को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है और बच्चों को केल्क्यूलेटर फ्री बना देती है, जिससे बच्चे जोड़,घटाव, गुणा, भाग के कठीन सवालों को सेकेंडो में हल कर लेते हैं। कार्यक्रम को शुभम पाटीदार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर यूनिट फ्रेंचाइसी राहुल पाटीदार, नरेंद्र पाटीदार, ऋतु तिवारी, दीपा बरेठा, किशोर पाटीदार, मुकेश चौहान आदि उपस्थित थे।

0000000000

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |