जिला कांग्रेस ने किया शहादत को सलाम – 1971 की ऐतिहासिक जीत की मनाई 50वी सालगिरह – पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों को किया सम्मानित


शाजापुर। सन् 1971 में पाकिस्तानी की पूरी सेना को भारतीय सेना के जांबाजों की एक टुकड़ी ने धूल चटाकर आत्म समर्पण के लिए मजबूर कर दिया था। भारतीय सेना की यह जीत हर हिन्दुस्तानी के जहन में ताजा है और जब भी इस जीत की बात होती है तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

इस ऐतिहासिक जीत और इसके नायकों तथा इस युद्ध में शहीद हुए जवानों की शहादत को जिला कांग्रेस ने सलाम किया और उस युद्ध में जान की बाजी लगाने वाले शुरवीरों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने कहा कि भारतीय सेना के पास संसाधनों की कमी थी और सामने पाकिस्तान की पूरी सेना थी। लेकिन हमारे जवानों के पास था तो देशभक्ति का जज़्बा और कभी न टूटने वाला हौंसला, जिसने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मात दी थी। यही नहीं हमारे जवानों ने न सिर्फ वीरता का परिचय दिया था बल्कि हमारे जवानों की इंसानियत भी दुश्मनों के लिए मिसाल बन गई थी जिन्होंने पाकिस्तान की सेना को आत्म समर्पण करवाया था। आज भी जब कोई उस जीत की गीत गाता है तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज उस ऐतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। लेकिन आज भी हमारे जवानों की दहाड़ पाकिस्तानियों की नींद उड़ा देती है। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि कैप्टन सीवी मिश्रा ने कहा कि देश के लिए मरना आसान है लेकिन इतिहास गवाह है कि जंग मरकर नहीं दुश्मन को मारकर जीती जाती है। देश के लिए मरने मिटने का नहीं बल्कि देश को झुकाने वालों को धूल चटाने का जज्बा रखना होता है। उस समय हमारे हर जवान के मन में बस एक ही बात थी कि दुश्मन कैसा भी हो मेरी धरती मां से बड़ा कुछ नहीं। उस युद्ध में हमारे भी कई साथी शहीद हुए थे लेकिन उनकी शहादत जाया नहीं गई और उनका बलिदान अमर हो गया।

जिनकी गाथाएं लंबे समय तक सुनी भी जाएंगी ओैर सुनाई भी जाएंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार, शुजालपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रचना जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह, राजू बना, हिरेंद्र सिंह, गजेंद्रसिंह सिसौदिया, उदयसिंह, लाला रहमान, अर्जुन राजपूत, नवीन सिंह, भोला ठाकुर, रिक्की राजपाल, भरत बैरागी, शादाब खान, आजाद मंसूरी, लक्की बना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शहादत को किया सलाम
शुजालपुर मंडी स्थित पं. लीलाधर जोशी स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस द्वारा 1971 के युद्ध में अपनी जान की बाजी लगाने वाले 8 सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा 40 पूर्व सैनिकों सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित कर देश के लिए उनके योगदान और बलिदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं हाल ही में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए देश के जांबाज सिपाही जनरल विपिन रावत जी को भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि देकर नमन किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |