महंगाई आज भी महंगाई है, इसे दूर किए बिना नहीं होगा विकास – कांग्रेसियों ने निकाली जनजागरण यात्रा, कई वरिष्ठ कांग्रेसी हुए शामिल

शाजापुर। महंगाई आज भी महंगाई है जो जितनी ज्यादा बढ़ेगी उतना आम आदमी का जीना और बसर करना मुश्किल हो जाएगा। इसे विकास का नाम देकर आपको बहकाया जा रहा है। बहकावे में न आएं इसका जवाब मांगे और जवाब दें।
यह कहना था वरिष्ठ कांग्रेसियों का जो लोगों को जागरूक करने जन जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। जिसकी शुरूआत सोमवार को ग्राम कैथलाय से हुई। जिसमें शामिल होकर कांग्रेसियों ने लोगों को जागरूक किया। कांग्रेसियों ने लोगों को बताया कि प्रदेश की राज्य और केंद्र सरकार आपको बहका रही हैं कि हम विकास कर रहे हैं। जबकि यह एक ढकोसला है। महंगाई को विकास का नाम दिया जा रहा है और जनता को बहलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को बताया कि आप खुद यह बताएं कि इतने साल में क्या विकास हुआ। क्या आम आदमी को रोजगार मिला, क्या आम आदमी की आमदनी बढ़ी। यह सब कुछ नहीं हुआ तो फिर विकास किस चीज का हुआ। यात्रा में शामिल विधायक कुणाल चौधरी, मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, गजेंद्रसिंह सिसौदिया, गुलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदसय कमल मालवीय शुजालपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह ,रामनारायण कुशवाह, चंगी राम, महेश कंचन, सुमेर परमार, अकोदिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मप्र महिला कांगेेस कमेटी की सचिव चंचल जादौन, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मयंक परमार, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कैलाश उपलावदिया, अल्पसंख्यक कांग्रेस उपाध्यक्ष सिद्धिक खां आदि ने लोगों को बताया कि वे टिकने वालों को चुने बिकने वालों को नहीं।
जारी रहेगा सिलसिला
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार केवल लोगांे के साथ छलावा कर रही है। इनके द्वारा केवल अपने चहेतो और करीबियों की जेब भरी जा रही है। इनकी असलियत को सामने लाने के अलावा किसानों के नाम पर की जा रही राजनीति और भाजपा का असली चेहरा उजागर करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोग जागरूक हों। उन्होंने बताया कि कैथलाय से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया है जो सिलोचा तक निकाली गई है। उन्होेंने बताया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और पूरे जिले में यात्राएं निकालने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता को इस मामले में मिली राहत, गिरफ्तारी में हैं मां     |     राजस्व, शिक्षा और कानून… बिहार में नीतीश कैबिनेट के इन मंत्रालयों में क्यों नहीं टिकते मंत्री?     |     मुझे बोलने नहीं दिया गया…नीति आयोग की बैठक छोड़कर बाहर निकलीं ममता     |     प्लान भी, ऐलान भी… फिर आखिरी वक्त में नीति आयोग की बैठक से क्यों अब्सेंट हो गए हेमंत सोरेन?     |     बिहार: तेजाब से नहलाकर मार डाला…माफी मांगने गए रेप के आरोपी को ‘तालिबानी सजा’     |     कांवड़ यात्री भूल से भी इस पेड़ के नीचे से न निकलें, खंडित हो जाती है यात्रा!     |     50 सेकंड में हत्या… वो चाकू घोंपता रहा, कृति तड़पती रही; बेंगलुरु PG मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट     |     जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर     |     मक्सी मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मोत     |     ADG ओर उज्जैन संभाग प्रभारी आईपीएस योगेश देशमुख पहुचे शाजापुर,अधिकारियों की ली बैठक, पौधरोपण भी किया     |