देशहित सर्वोपरि, इससे बढ़कर कुछ नहीं, इंदिरा जी की जयंती पर बोले जिला कांग्रेस अध्यक्ष

शाजापुर। इंदिरा गांधी जी ने देश हित को हमेशा सर्वोपरि रखा। उन्होंने दुश्मनों के दांत खट्टे किए तो इंसानियत की भी मिसाल पेश कर देशवासियों का दिल जीता। अब बारी हमारी है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहभागी बने।
यह बात जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना ने शुक्रवार को अकोदिया में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी लोग आज देश के विकास के झूठे दावे करते फिर रहे हैं। बल्कि देश के विकास का अगर किसी को श्रेय जाता है तो वह है आयरन लेडी इंदिरा जी को, जिन्होंने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। जिसका गवाह पूरा विश्व है। उनके दृढ़ संकल्प और देशभक्ति से हर कोई वाकिफ है। श्री सिह ने कहा कि उनके रहते देश ने आर्थिक विकास मे भी कई उपलब्धियां हासिल की थी। आज देशवासी महंगाई की मार झेल रहे हैं, लेकिन इंदिरा जी के कार्यकाल में कभी देशवासियों को महंगाई की मार या आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ा। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कड़े निर्णयों को साबित कर खुद को आयरन लेडी साबित किया है। यही नहीं इंदिरा जी ने देश और देशवासियों के लिए अपने प्राणों तक की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि अब बारी हमारी है कि हम भी इंदिरा जी के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में सहभागी बन सके। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाह, ब्रज विजयवर्गीय, मुकेश खत्री, चंगीराम ठाकुर, महेश कंचन, सुमेर परमार, अंकित शर्मा, वीरेंद्र पंवार, जितेंद्र जाट, इंदर परमार, जितेंद्र शर्मा, मनीष परमार, सतीश माहेश्वरी, पंकज गुप्ता, धर्मवीर खत्री, नीतेश जायसवाल, नीतेश डागा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |