थाना देवास गेट पुलिस द्वारा किया गया एक ड्रग तस्कर के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज

➡️ *प्रशासन व नगरनिगम/राजस्व विभाग के संयुक्त समन्वय से माफिया व ड्रग तस्कर की अवैध सम्पत्ति की गई ध्वस्त* ।
➡️ *ड्रग तस्कर पर थाना देवास गेट, थाना महाकाल, थाना चिंतामन गणेश , थाना नरवर व महिला थाना पर लगभग एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री रविंद्र वर्मा*(IPS) व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर *श्री विनोद मीणा* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवास गेट *श्रीमती राममूर्ति शाक्य* के नेतृत्व में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अवैध तरीके से नशा जैसी वस्तुएं और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बेचने वाले ड्रग तस्करों व माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है जिसमें कार्यवाही करते हुए थाना देवासगेट क्षेत्र के एक माफिया व तस्कर जिस पर पूर्व में दर्जनों आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त होने के प्रकरण दर्ज है। उक्त ड्रग तस्कर द्वारा उज्जैन मे अवैध निर्माण किया हुआ था।
इसी तारतम्य में उज्जैन पुलिस, राजस्व एवं नगर निगम टीम उज्जैन के समन्वय से आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्कर द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया ।

❇️ *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*-
ड्रग तस्कर पर पूर्व में थाना देवास गेट , थाना महाकाल , थाना चिंतामन गणेश , थाना नरवर व महिला थाना पर मारपीट, गाली गलौज, गृह – अतिचार, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, व्यपहरण, बलात्कार, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में *कुल 15 अपराध* पंजीबद्ध है, व समय-समय पर आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है।

❇️ *सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी देवास गेट श्री राममूर्ति शाक्य, उप निरीक्षक हेमराज यादव, सहायक उपनिरीक्षक जेपी शर्मा, प्रधान आरक्षक पूनम सोलंकी, प्रधान आरक्षक फूलन जी, आरक्षक शुभम शर्मा, आरक्षक रवि कुमार व उपस्थित समस्त पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |