नाबालिग के साथ अपहरण कर शादी का झांसा देकर छेडछाड करने वाले आरोपी को पहूंचाया उसके अंजाम तक

ब्यावरा- महिला संबंधी अपराधों मे लिप्त अपराधियों को कडी से कडी सजा दिलवाने हेतु जिला पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा (भापुसे) द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। वही निर्देशों के परिपालन मे थाना ब्यावरा शहर पुलिस टीम ने महिला के साथ छेडछाड करने वाले एक आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायलय मे पेश किया गया है।
थाना ब्यावरा शहर मे दिनांक 12.11.21 को नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.11.21 को दोपहर 12.00 बजे की बात है। पीडिता कोचिंग से आ रही थी तभी आरोपी हितेश द्वारा उसे मोटरसाइकिल बहला फुसलाकर बिठाया और हाईवे तरफ ले जाकर शादी का झांसा देकर बुरी नियत से उसके साथ छेड़छाड़ कीऔर पूर्व में भी आरोपी पीड़िता का बुरी नियत से पीछा किया करता था। फरियादीया की रिपोर्ट पर आरोपी हितेश सोनी के विरूध्द थाना ब्यावरा शहर में अप.क्र.657/21धारा363, 366, 354, 354(घ) भादवि 7/8, 11/12pocso act का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध महिला संबंधी होकर गंभीर होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना ब्यावरा शहर मे पुलिस टीम द्वारा अनुविभागीय अधिकारी ब्यावरा के निर्देशन मे थाना प्रभारी ब्यावरा शहर के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की गई जिसके फलस्वरूप आरोपी को थाना ब्यावरा शहर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को उसके अंजाम तक सलाखों के पीछे भेजा गया।
पुलिस की इस कार्यवाही से पीडित पक्ष मे आत्मविश्वास आया और उनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
उक्त कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा आदित्य सोनी, उनि संध्या रघुवंशी , महिला आर. वर्षा राजपूत, महिला आरक्षक चेतना चावड़ा , आरक्षक विक्रम धाकड़ , की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |