Breking पुलिस को सफलता 7 साल से फरार 5000 के इनामी आरोपी को पकड़ा- शाजापुर जिले का मामला

शहजाद खान- मोहन बड़ोदिया पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है जिसमें 7 साल से फरार एक आरोपी को पुलिस के द्वारा पकड़ा है इस आरोपी पर शाजापुर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज श्रीवास्तव ने 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की थी जिसे मोहन बड़ोदिया पुलिस के द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया ।। मोहन बड़ोदिया पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पास्को एक्ट के एक मामले में आकाश पिता सत्यनारायण भिलाला उम्र 24 वर्ष निवासी कुम्हारिया पाल विगत 7 साल से फरार चल रहा था जिसे पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया है ।

विवरण कुछ इस प्रकार है कि अपराध क्रमांक 464 /2014 धारा 376 घ, 376/(2)(i)(n) /450,506,34 पास्को एक्ट 5(L) 5(J)(II)/6 के तहत एक प्रकरण दर्ज हुआ था जिसमें दो आरोपी जितेंद्र पिता दरियाव सिंह निवासी ग्राम बघेरा थाना मक्सी पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था जिसे न्यायालय के द्वारा 10 साल की सजा सुनाई गई थी वहीं इस मामले में आकाश पिता सत्यनारायण भिलाला उम्र 24 वर्ष निवासी कुमारपाल थाना मोहन बड़ोदिया फरार था जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 5000 का इनाम घोषित किया गया था इस मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी एस बघेल एसडीओपी महोदय श्रीमती दीपा डोडवे के निर्देशन और मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया ओर उक्त फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरव शर्मा सब इंस्पेक्टर गुड्डी भिलाला प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा अनिल मंडलोई आरक्षक राजेश दांगी आरक्षक जितेंद्र सितपारा साइबर सेल आरक्षक अनिल सक्सेना की सराहनीय भूमिका रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |