राजगढ़ पुलिस की कार्यवाही,नातरा एवं झगड़ा प्रथा के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही,फरियादी से 10 लाख रुपए झगड़े की मांग करने वालों पर अपराध दर्ज

राजगढ़- नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला मलावर क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी , वहीं थाना प्रभारी मलावर, जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 07.11.21 को फरियादी नर्वदा गिर पिता दौलत गिर उम्र 45 साल निवासी लखनवास थाना मलावर ने रिपोर्ट किया दिनांक 07.11.2021 को मेरा दामाद जीवन पूरी द्वारा आवेदक नर्वदा गिर से बोला की मुझे तुम्हारी लडकी को नही रखना हे 10 लाख रूपए झगड़े की मांग की फरियादी को पूर्व से परिवार द्वारा परेशान किया गया थाना प्रभारी मलावर द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना मलावर मैं अपराध क्रमांक 268/21 धारा 384 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मलावर प्रो. डीएसपी अजय कुमार रिठोरिया एवं उनि जितेंद्र चौहान उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |