वीडियो-देवास खातेगांव पुलिस ने किया नाबालिक की हत्या का पर्दाफाश, गला घोटकर की गई हत्या आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र को किया गिरफ्तार, गमछे से गला दबाकर की हत्या

देवास
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने दी जानकारी
——–
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि दिनांक 07 नवंबर 2021 को सूचना मिली कि एक 10 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में संजय यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ी हुई है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह परमार मय फोर्स के रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचे जो घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। उन्होंने बताया कि उनके अलावा एसडीओपी कन्नौद भी मौके पर पहुंचे। मृतिका की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई तथा उसके शव को सीमेन्ट की बोरी से ढंककर छुपाने की कोशिश की गई। मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर से मौके पर ही अपराध धारा 302, 201 भादवि का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू सितोले निवासी ग्राम बड़ीबरछा के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से सूर्यास्त उपरान्त पीएम की अनुमति प्राप्त कर मृतिका का पीएम कराया गया।


घटना स्थल संजय यादव का निर्माणधीन मकान की पहली मंजिल बागडी कालोनी खातेगांव का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव द्वारा किया गया घटना स्थल से सीमेन्ट की खाली बोरिया जिन में खून लगा हुआ है एवं मृतिका के सिर के बालों का रबर बैण्ड जप्त किया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कन्नौद श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सुश्री ज्योति उमठ कन्नौद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हत्या के आरोपी की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी खातेगाँव को विशेष टीम गठीत करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार थाना प्रभारी खातेगांव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी प्रकरण का आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र को गांव के आसपास देखा गया है जो गठित की गई टीम द्वारा ग्राम बडीबरछा में चारों दिशाओं में एक साथ दबिश देते आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू निवासी ग्राम बडी बरछा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अपने गले के गमछे से गला घोंटकर बालिका की हत्या करके पहचान छुपाने हेतु मृतिका के शव को सीमेन्ट की खाली बोरी से ढ़कना बताया गया आरोपी से पूछताछ जारी है।

अथक प्रयास से उक्त थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार एवं गठित की गई टीम हत्या का पर्दाफाश होकर हत्या के 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफतारी की गई। उक्त कार्य में निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल, उपनिरीक्षक शंकरलाल, उपनिरीक्षक सपना रावत, प्र.आर. सुनील प्रजापति, प्र.आर. महेन्द्र राव, प्र.आर. ओम प्रकाश पाटीदार, आरक्षक जितेन्द्र तोमर, आरक्षक आनन्द जाट, आरक्षक रविन्द्र तोमर, आरक्षक अरुण, आरक्षक ओम प्रकाश पाटील, आरक्षक राहुल सोनी, आरक्षक विरेन्द्र, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक 1000 तरुणा, श्वेता, स्वनील सैनिक मनीष बाथोले एवं सैनिक अरविंद पवार की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ.सिंह द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |