मुख्यमंत्री श्री चौहान के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शाजापुर कलेक्ट्रेट में बेठक संपन्न

शाजापुर, 07 नवम्बर 2021/ जिले के ग्राम धतरावदा में 450 मेगा वाट की सोलर परियोजना के शिलान्यास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 11 नवंबर को सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियों के लिए आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिला अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली गई। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती शैली कनाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वृहद स्तर विभिन्न विभागों को विभागीय को योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाने, हितग्राहियों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने, विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन आदि के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि विभाग उप संचालक श्री के एस यादव, पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री भूतड़ा सहित वर्चुअल रूप से विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |