थाना पंवासा पुलिस को मिली सफलता 24 घंटो में किया 02 आरोपियों को गिरफ्तार

थाना पंवासा पुलिस को मिली सफलता 24 घंटो में किया 02 आरोपियों को गिरफ्तार
🔴 *किराना स्टोर में चोरी करने वाले 02 आरोपियों को मय किराना सामग्री के किया गिरफ्तार*।
🔴 *आरोपीगणो से कुल मश्रुका लगभग 26,050 रुपए का जप्त*।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट, डकैती आदि जैसी धाराओं) के त्वरित निकाल व अपराधों पर अंकुश लगाने के संबंध में लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी पंवासा *श्री गजेन्द्र पचोरिया* द्वारा उक्त निर्देशों के पालन में कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.10.21 से 20.10.21 रात 9:00 बजे से सुबह 9:30 बजे के बीच भारती किराना स्टोर पंवासा में हुई चोरी में संलिप्त 02 आरोपियों को लगभग 24 घंटो में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

🔴 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना पंवासा पर फरियादी ने दिनांक 21.10.21 को रिपोर्ट किया की दिनांक 19.10.21की रात 9.00 बजे से दिनांक 20.10.21की सुबह 9.30 बजे के बीच पंवासा में मेरी दुकान भारती किराना स्टोर पर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान से कॉस्मेटिक का सामान चॉकलेट चाय पत्ती, घी एवम अन्य सामान लगभग 26,050 रुपए का चोरी करके ले गया है। जिस पर से थाना पंवासा पर अपराध क्रमांक 655/21 धारा 457,380 भादवि का दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया।

🔴 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही*
दिनांक 22.10.21 को विशेष अभियान के तहत अवैध गतिविधियों में संलिप्त गुंडे बदमाशों को चैक करते एक आरोपी को संदिग्ध पाए जाने से उसके निवास स्थान प्रताप नगर की तलाशी ली गई। जिसमें अपराध क्रमांक 655/21 में चोरी कि सामग्री पाई गई बाद आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि दूसरे आरोपी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकारा गया आरोपीगणों को अभिरक्षा में लिया जाकर चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

*आरोपीगण नशे करने के आदि है नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपीगणों द्वारा चोरी जैसी घटना को कारित किया गया। आरोपीगणों से अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है*।

🔴 *जप्त माल मश्रुका*
आरोपीगणो से किराना समान कुल कीमती 26,050 रू, व 661 रुपए की चिल्लर जप्त कि गई।

🔴 *सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया, प्रधान आरक्षक नितिन चौहान, आरक्षक वीरेंद्र जाट, आरक्षक अविनाश भारद्वाज की सराहनीय भुमिका रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |