कलेक्टर श्री जैन ने दुपाड़ा में बालिकाओं को उपहार भेंट किये, संस्था मानव अधिकार मिशन ने आयोजित किया था कार्यक्रम

शाजापुर, 18 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी दुपाड़ा (टोलखेड़ी) में आयोजित यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों को उपहार भेंट किये।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री आकाश शर्मा व श्री अजय अहिरवाल, मानव अधिकार मिशन के श्री कैलाशचन्द्र फुलेरिया, श्री चन्द्रसिंह मालवीय, श्रीमती शबनम बी, श्री सीताराम बागरी, श्री ओमकार, सरपंच प्रतिनिध श्री सचिन पाटीदार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान श्री कैलाशचन्द्र फुलेरिया ने भी संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि मानव अधिकार मिशन अंतर्गत आयोजित यूनिफार्म वितरण कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी दुपाड़ा (टोलखेड़ी) की बालिकाओं को श्री कैलशचन्द्र फुलेरिया द्वारा यूनिफार्म का वितरण किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन ने भी अपनी ओर से बालिकाओं को उपहार स्वरूप टिफिन एवं बाटल भेंट की। कार्यक्रम का संचालन श्री ललित पॉलीवाल ने किया एवं आभार श्री मुकेश पाटीदार ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |