देवास शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में गेस्ट फेकल्टी के लिए साक्षात्‍कार 25 अक्‍टूबर को

देवास शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में गेस्ट फेकल्टी के लिए साक्षात्‍कार 25 अक्‍टूबर को
———–
प्राचार्य शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय देवास डॉ. सोनल भाटी ने बताया कि आयुक्त तकनीकी शिक्षा मध्‍य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय देवास में इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन तथा अंग्रेजी विषय में अध्यापन कार्य करवाये जाने के लिए ए.आई.सी.टी.ई. शैक्षणिक योग्यता धारित करने वाले योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 25 अक्‍टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे (Walk in Interview) के लिए अपने समस्त शैक्षणिक मूल दस्तावेज एवं उनकी दो सत्यापित छायाप्रतियां और दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है।
चयनित उम्मीदवारों को मध्‍य प्रदेश शासन तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निर्धारित मानदेय 400 रूपये प्रति घंटा की दर से मानदेय दिया जावेगा। एक दिन में अधिकतम 3 कालखण्ड अध्यापन कार्य करने की पात्रता होगी। चयन प्रक्रिया के लिए शासन के नियमानुसार आरक्षण का पालन सुनिश्चित किया जावेगा। अन्‍य संबंधी जानकारी संस्‍था की वेबसाईट www.gpcdewas.edu.in पर उपलब्ध है।
अंग्रेजी व्याख्याता के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि तथा इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन व्याख्याता के लिए मान्यता प्राप्त विश्‍वविद्यालय से संबंधित इंजीनियरिंग में (बी.ई./बी.टेक) प्रथम श्रेणी में स्नातक उपाधि प्राप्त करना आवश्‍यक है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |