नवरात्रि समापन पर प्रतिमा विसर्जन हेतु स्थल निरीक्षण किया एसडीएम ने दशहरे की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

शाजापुर/ मंगलवार को स्थानीय हिंदू उत्सव समिति एवं दशहरा उत्सव समिति के साथ जिला प्रशासन की टीम ने शाजापुर  में आगामी नवरात्रि पर्व के समापन के दौरान दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु स्थलो  का निरीक्षण किया। प्रशासन की कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप चाक-चौबंद व्यवस्थाएं हो  तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए एसडीएम श्रीमती शैली कनास , तहसीलदार राजाराम करजरे,सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित,   एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उदय सिंह अलावा, पटवारी आत्माराम धानुक  सहित हिंदू उत्सव समिति एवं दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया एवं स्थानीय करेडी मार्ग स्थित जलाशय के पास प्रतिमा विसर्जन हेतु स्थान तय किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री दिलीप भंवर, सचिव श्री तुलसीराम भावसार उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र भावसार मुन्ना, हिन्दू उत्सव समिति  प्रवक्ता उमेश टेलर,  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
      इस दौरान हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष दिलीप भँवर ने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही माता जी की मूर्तियों का विसर्जन समस्त नवदुर्गा  उत्सव समितियाँ करें। करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन है कि वह सीमित संख्या में विसर्जन के दौरान आवैं  एवं किसी भी प्रकार का चल समारोह न निकालते हुए सीधे विसर्जन स्थल पर माताजी की मूर्तियों को लेकर आवे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |