खेतों में जाकर कृषि पद्धति का कलेक्टर ने अवलोकन किया

शाजापुर, 08 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कृषि विकास एवं किसान कल्याण व उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का जिले में क्रियान्वयन देखने के लिए ग्राम जलोदा, पनवाड़ी, मंगलाज और चाकरोद के किसानों के खेतों में जाकर उनके द्वारा उगाई गई फसलों एवं अपनाई जा रही पद्धति का अवलोकन किया। इस दौरान उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री केएस यादव तथा उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान सहित कृषि विभाग के मैदान अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री जैन ने सर्वप्रथम पनवाड़ी के किसान प्रहलाद सिंह-छगनलाल पाटीदार के खेत में जाकर रिज्ड बेड पद्धति से लगायी गई प्याज की फसल का अवलोकन किया। किसान ने बताया कि रिज्ड बेड पद्धति से लगायी गई फसलों का उत्पादन अपेक्षाकृत रूप से ज्यादा प्राप्त होता है। साथ ही कलेक्टर ने उनके खेत में स्प्रिन्कलर से की जा रही फसलों की सिंचाई को भी देखा। कलेक्टर ने उनसे प्याज की उत्पादकता, भण्डारण और बाजार की जानकारी भी ली। इसके उपरांत कलेक्टर ने विकास पाटीदार के खेत में जाकर मल्चिंग पद्धति से लगायी गई मिर्च फसल का भी अवलोकन किया। किसान ने बताया कि एक बीघा में फसल उत्पादन लागत 40 से 45 हजार रूपये की आती है। अच्छा उत्पादन एवं भाव मिलने पर डेढ़ लाख रूपये तक फसल बिक जाती है। इस तरह एक बीघे से उन्हें लगभग एक लाख रूपये तक की आमदनी हो जाती है। इसके उपरांत कलेक्टर ने ग्रम जलोदा के अशोक बलदेवसिंह पाटीदार के खेत में जाकर किसान से उनके द्वारा लगायी गई फसलों एवं पशुपालन की जानकारी ली। यहा मौजूद विष्णु सौराष्ट्रीय को कृषि विभाग की योजनाओं का फायदा देने के लिए उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया। कलेक्टर ने ग्राम मंगलाज में किसानों द्वारा प्लास्टिक लायनिंग एवं फार्म पोन्ड का भी निरीक्षण किया। ग्राम चाकरोद में कलेक्टर ने कृषक दिलीप सिंह-बलदेवसिंह के खेत पर जाकर उद्यानिकी फसलों का अवलोकन किया। चाकरोद में अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश कस्बे, तहसीलदार श्री रमेशसिंह सिसोदिया भी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CM मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने नहीं..     |     CM मोहन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया उतना किसी ने नहीं..     |     पन्ना में झोपड़ी में लगी आग, दो मासूम भाइयों की जिंदा जलकर मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह     |     अशोकनगर में 55 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, रेस्क्यू कर निकाला गया बाहर     |     गुटखा, पान खाकर सड़क पर थूकने वालों की खैर नहीं! निगम ने 20 से अधिक लोगों से वसूला स्पॉट फाइन     |     जमीन को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे     |     इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रुपए की प्रतिबंधित सिरप के साथ दो गिरफ्तार     |     सिवनी में सेड़ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी     |     सिवनी में सेड़ नदी पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, फैली सनसनी     |     भाभी के प्यार में पागल भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, दो बेटियों की मां को लेकर हुआ फरार     |