म.प्र.राज्य जैवविविधता स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में जिला स्तरीय क्विज का आयोजन

शाजापुर, 05 अक्टूबर 2021/ म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग एवं वन विभाग तथा जैवविविधता बोर्ड द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में जिला स्तरीय क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में जिले के 36 शासकीय एवं अशासकीय उ.मा.वि. विद्यालयों के चयनित 100 से अधिक छात्र-छात्राओ ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों में असीमित ज्ञान होता हैं। उनके सर्वांगीण विकास हेतु अवसरों की उपलब्धता जरूरी है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण, भौगोलिक ज्ञान, सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नों के उत्तर दिये। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला वनमंण्डल अधिकारी श्री जी.एस. भार्गव ने बताया कि 24 जनवरी 2022 को राज्य स्तरीय स्पर्धा में पुरस्कृत विद्यार्थियों का दल सम्मिलित होगा।
स्पर्धा में इटरनल स्कूल आफ स्टेडीज शाजापुर की स्नेहा शिवहरे, धान्या शर्मा, नीलकंठ शर्मा को प्रथम, उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर के मंयक मालवीय, जया केवट, दिशा गुप्ता को द्वितीय एवं शा.उ.मा.वि. गुलाना के योगेन्द्र गुप्ता, गोविन्द सिंह राजपुत, सोना सोराष्ट्रीय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त चयनित विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र एवं नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया।
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह अन्तर्गत आयोजन के विचार छात्र-छात्राओं ने रखे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्रीमती विजया सक्सैना ने माना। स्पर्धा में क्विज मास्टर श्री आशीष जोशी एवं श्री नन्द किशोर विश्वकर्मा ने जानकारी दी। कार्यक्रम में एस. पी. मैथानि, रेंजर राममुर्ति शर्मा, श्री बघेल, श्री रविन्द्र वर्मा, श्री नवनीत चौहान का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त दुबे ने किया तथा आभार श्री नन्द किशोर विश्वकर्मा ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |