सिंहस्थ क्षेत्र में 2016 के बाद बने हुए पक्के निर्माण कार्य हटाए जाएंगे, कलेक्टर ने चिन्हित करने के निर्देश दिए

उज्जैन 15 सितंबर। सिंहस्थ 2016 के बाद सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माण कार्यों को हटाया जाएगा । कलेक्टर ने इस संबंध में आज नगर निगम के भवन अधिकारियों ,जोन अधिकारियों व इंजिनीर्स की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए कि वे आगामी सात दिवस में ऐसे सभी निर्माण कार्यो को चिन्हित करें जो सिंहस्थ 2016 के आयोजन के बाद अतिक्रमण कर पक्के बनाए गए हैं । कलेक्टर ने कहा कि सिहस्थ क्षेत्र में अस्थाई निर्माण कार्य जिनमे टीन शेड शामिल है उनके बारे में इस तरह की रिपोर्ट देने की आवश्यकता नही है। कलेक्टर ने साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निष्पक्षता के साथ सभी निर्माण कार्यों को चिन्हित किया जाए ।किसी भी तरह के भेदभाव की शिकायत उन तक नहीं पहुंचना चाहिए । बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अंशुल गुप्ता , एसडीएम श्रीमती कल्याणी पांडे ,अपर आयुक्त श्री मनोज पाठक ,भवन अधिकारी श्री पीयूष भार्गव एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

कांवड़ यात्री भूल से भी इस पेड़ के नीचे से न निकलें, खंडित हो जाती है यात्रा!     |     50 सेकंड में हत्या… वो चाकू घोंपता रहा, कृति तड़पती रही; बेंगलुरु PG मर्डर केस का आरोपी अरेस्ट     |     जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर     |     मक्सी मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मोत     |     ADG ओर उज्जैन संभाग प्रभारी आईपीएस योगेश देशमुख पहुचे शाजापुर,अधिकारियों की ली बैठक, पौधरोपण भी किया     |     सांपखेड़ा नहर पास के युवक की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका     |     डिवाइडर से टकराई कार,शाजापुर में शहरी हाइवे पर दुर्घटना एक कि मौत,, पांच घायल     |     उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |