कलेक्टर श्री जैन ने रसूलपुर, अय्यापुर, बाड़ीगांव एवं जलौदा शु. ग्रामों को भ्रमण कर टीकाकरण महाअभियान का जायजा लिया,4 फोटो के साथ देखें खबर

शाजापुर, 11 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज रसूलपुर, अय्यापुर, बाड़ीगांव एवं जलौदा शु. ग्रामों को भ्रमण कर कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिलें में 100 प्रतिशत टीकाकरण कार्य हेतु प्रथम डोज से शेष रहे नागरिकों के टीकाकरण महाअभियान कार्य को देखा। उन्होंने बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे कर टीकाकरण से छूटे लोगो का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से नही छूटे, इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बीएलओ से छूटे हुए लोगो को टीकाकरण केन्द्र पर लाकर उनका टीकाकरण करवाए। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने परिवार के छूटे हुए लोगो का टीकाकरण अवश्यक कराए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणो से टीकाकरण के द्वितीय डोज को दी गई तारीख पर लगवाने के लिए भी कहा।

उल्लेखनीय है कि जिलें में 100 प्रतिशत टीकाकरण कार्य किये जाने हेतु प्रथम डोज से शेष नागरिकों का 09, 10 एवं 11 सितम्बर 2021 तक टीकाकरण महाअभियान चलाया जाकर 12 सितम्बर 2021 को जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत टीका लगाये जाने हेतु 36 जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |