कनासिया में महावीर जन्म वाचन समारोह धूमधाम से मनाया गया

कनासिया । ग्राम कनासिया में जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वाधान में पर्यूषण पर्व के अंतर्गत भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन समारोह अपूर्व उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया गया । इस अवसर पर प्रभु की माता त्रिशला देवी को प्रभु जन्म से पूर्व आए 14 सपना जी , पालना जी , आरती आदि की बोलियां बोली गई । जिसमें समाजजनो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । पालना जी को घर ले जाने की बोली का लाभ श्री संदीप कुमार अशोक कुमार जी धारीवाल परिवार ने लिया । लक्ष्मी जी की बोली का लाभ अंतिम कुमार नवरत्नमल जी जैन नजरपुर वालों ने तथा आरती की बोली का लाभ श्री मोहनलाल जी दीपचंद जी धाड़मधाड़ मेहता परिवार ने लिया । इस दिन इस दिन प्रभु की आकर्षक अंग रचना भी की गई । जन्म वाचन के बाद भगवान को पालना जी में विराजित कर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें युवक – युवतियों द्वारा महावीर के संदेशों के जय कारे लगाए गए । शोभा यात्रा का समापन जैन मंदिर प्रांगण में हुआ जहां पर सामूहिक चैत्यवंदन , 108 दीपको से आरती आदि धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुई । तत्पश्चात प्रभावना वितरण की गई । कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जैन ने किया । आभार जैन श्रीसंघ अध्यक्ष श्री सुभाष जैन ने माना ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |