मक्सी।। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी द्वारा मक्सी में निशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉक्टर हेमचंद जैन की स्मृति में गुरुकृपा पैथोलॉजी लैब, नया बाजार मक्सी पर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रोगियों ने अपनी शुगर जांच करवाकर उसका लाभ लिया। इस मौके पर समाजसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी के राम प्रसाद पाटीदार, लायन मयंक काबरा, लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन प्रकाश भावसार,लायन मुकेश टेलर, भारत परमार आदि उपस्थित रहे। इस शिविर में डॉक्टर सुरेन्द्र गुर्जर ने अपनी निशुल्क सेवा प्रदान की।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :