सुरक्षा गार्ड पंजीयन भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन, खास खबर जरूर देखें और रोजगार पाए

शाजापुर
—–
एसएससीआई नीमच द्वारा शाजापुर की जनपद पंचायतों में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सुरक्षा गार्ड पंजीयन भर्ती के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अनुसार 13 सितंबर 2021 को जनपद पंचायत कालापीपल, 14 सितंबर को शुजालपुर, 15 सितंबर को मोमन बड़ोदिया एवं 16 सितंबर को शाजापुर जनपद पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे युवक जिनकी उम्र 21 से 37 वर्ष के मध्य हो, जो कक्षा 10वी उत्तीर्ण एवं वजन 56 किलो से उपर तथा उंचाई 168 सेमी है वे निर्धारित तिथि में शिविर में सम्मिलित हो सकते हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम में निर्धारित योग्यता रखने वाले युवक सम्मिलित हो सकते हैं। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 350 रूपये (चयनित होने के पश्चात) एवं चयनित युवकों को प्रशिक्षण का व्यय संस्था द्वारा निर्धारित 10500 रूपये है, जिसका भुगतान चयनित युवकों को प्रशिक्षण केन्द्र नीमच पर स्वयं करना होगा।
श्रीमती सिंह ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपनी जनपद पंचायत क्षे9 के इच्छुक युवक जो निर्धारित योग्यता रखते हो, को सूचित करते हुए सुरक्षा गार्ड एवं पर्यवेक्षक के लिए पंजीयन हेतु सम्मिलित करायें। साथ ही उक्त पंजीयन कार्य के लिए निर्धारित तिथि में जनपद कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराते हुए एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए कैम्प का सफल आयोजन सुनिश्चत करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |