मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० का बीज लायसेंस निरस्त

मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० का बीज लायसेंस निरस्त
—–
शाजापुर -किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक ने अमानक श्रेणी का सोयाबीन बीज प्रदाय करने पर बीज अधिनियम 1966 की धारा 7 (बी) एवं बीज नियंत्रण आदेश 1983 का नियम 15 एवं 15 (अ) (ब) का उल्लंघन किये जाने से मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० ग्राम किलोदा विकासखण्ड मो०बड़ोदिया का बीज लायसेंस क्र. एस /444/2/ 2019-20 वैधता दिनांक 25-09-2022 तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मालवा बीज उत्पादक सहकारी संस्था मर्या० ग्राम किलोदा विकासखण्ड मो० बड़ोदिया द्वारा खरीफ 2020 में सोयाबीन प्रमाणित बीज उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला धार की मांग अनुसार प्रदाय किया गया, प्रदाय सोयाबीन बीज के 11 नमूने संबंधित जिले के बीज निरीक्षको द्वारा लिये गये, जो बीज परीक्षण प्रयोगशाला सागर से परीक्षण उपरान्त अमानक की श्रेणी में पाये गये तत्पश्चात उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला धार द्वारा इस कार्यालय को अमानक नमूनों के संबंध में अवगत कराया जाकर कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। उक्त संबंध में उक्त संस्था को कार्यालयीन पत्र से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण चाहा गया था। संबंधित संस्था द्वारा संतोषप्रद जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |