नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाएं- कलेक्टर श्री जैन

नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाएं- कलेक्टर श्री जैन
—-
नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा
—-
नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाएं। आमतौर से देखा जा रहा है कि नगरीय क्षेत्रों में पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण लोग शिकायत कर रहे हैं और आए दिन समाचार पत्रों में खबरे भी छप रही हैं। सभी सीएमओ सुनिश्चित करें कि उनके नगरीय क्षेत्रों में सफाई के माकूल इंतजाम हो। कचरे का समुचित निष्पादन करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिये। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डूडा श्री भूपेन्द्र दीक्षित सहित नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री जैन ने सभी सीएमओ को निर्देश दिये कि आवारा पशुओं को सड़कों से हटाएं, उन्हें निकटतम गौशाला में पहुंचाएं। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि निर्देश देने या निरीक्षण करने के बाद थोड़े समय व्यवस्थाएं दुरूस्त रहती हैं। उसके बाद व्यवस्थाएं पुन: बिगड़ जाती है, ऐसा नहीं होना चाहिये। सिस्टम को अपने आप काम करना चाहिये। कचरा फैलाने वालों को समझाएं, चालान बनाएं तथा उन्हें डस्टबिन रखने के लिए होटल एवं सब्जी वालों को भी कचरा नहीं फैलाने की सख्त हिदायत दें। सीएमओ स्वच्छता की सतत् मॉनिटरिंग करते रहें। सड़कों पर आवारा विचरण करने वाले पशुओं को हटाएं। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, पीए स्वनिधि एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |     यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |