जिले में 15 सितंबर तक शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य, कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिये निर्देश

शाजापुर जिले में 15 सितंबर तक शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिये निर्देश
—-
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण कार्य के तहत जिले में 15 सितंबर तक शतप्रतिशत लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, नगरीय निकायों के सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ की बैठक लेकर उक्त निर्देश दिये। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती सुषमा भदौरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचआर सुमन, डूडा परियोजना अधिकारी श्री भूपेन्द्र दीक्षित, जनपद पंचायतों के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शतप्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कराकर छूटे हुए लोगों को टीका लगाएं। शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए मोबाईल वेन चलाएं। जिन क्षेत्रों में मोबाईल वेन भेजी जायेगी वहां पहले से प्रचार-प्रसार भी कराएं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर टीका लगाएं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए स्टाफ बढ़ाएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |